Tax भरो तुम tax भरो

Tax भरो तुम tax भरो,
बस question हमसे ना करो.
कमाई अपनी साल भर की,
आधी मेरे नाम करो,
Tax भरो तुम tax भरो,
बस question हमसे ना करो.

तुम टेंशन-वेंशन छोड़-छाड़ कर,
बस लगे रहो तुम लगे रहो.
कहाँ से काटा, कितना काटा,
इन सब में तुम ना पड़ो
तुम tax भरो.

तुम सोचोगे क्या मिलेगा,
इतना पैसा दे के मुझको क्या मिलेगा?

क्या road मिलेगी? नहीं नहीं!
क्या पानी साफ? नहीं नहीं!
Pollution कम? ना जी ना!
क्या green cover? अरे वो क्या है?

तुम क्यों इतने परेशान से हो?
क्वेश्चन-वेश्चन में ना पड़ो
FREE education, FREE में राशन,
FREE medical की सुविधा है।
जहाँ election होता है,
वहाँ FREE में पैसा बँटता है।

Free education के नाम पे तुम,
ये क्या ढोंग तुम रचते हो?
ना teacher है, ना खाना है,
बस पैसा सब को खाना है।
क्या अपनी पैदाइश को तुम,
इन स्कूलों में भेजोगे?
जब ऐसा कोई rule बनेगा,
तब development का सोचोगे।

Free medical के नाम पे तुम,
ये क्या ढोंग तुम रचते हो?
ना doctor है, ना instrument,
ना स्वच्छता का नाम ही है।
क्या तुम अपने परिवार को इन
हस्पताल में भेजोगे?
जब ऐसा कोई rule बनेगा,
तब development का सोचोगे।

रोड के बीच में गड्ढे हैं,
या गड्ढों के बीच में रोड कहीं,
कोई गिरे मरे, तुम्हें क्या मतलब?
कोई सिर पटके, तुम्हें क्या मतलब?
तुम जिस रोड से आओगे,
वो चमक-धमक वाली होगी।
जो दो दिन पहले ही चमकी है,
फिर दो दिन में टूटी होगी।

हर घर गंगे कहते-कहते
पैसा तुमने खूब कमाया।
सबका भरोसा, सबका विकास,
ऐसे ही पानी में बहाया।

क्या paper leak पे आएँ अब?
या ethanol की बात करें?
क्या अंडमान की जंगल की?
बोलो क्या क्या शुरुआत करें?

Sorry, मैं था भूल गया कि,
Question जो भी करता है,
वो anti national होता है।
मुझे माफ़ करो, मैं बहक गया,
मुझे माफ़ करो, मैं भटक गया।

मैं टैक्स भरूँ, तुम बैंक भरो,
मैं पूछूँ कुछ, तुम शांत करो।
हर साँस को भी तुम टैक्स करो,
इस आगाज़ को भी तुम टैक्स करो।

वेदान्त खण्डेलवाल

Categories:

Archives
Follow by Email
LinkedIn
LinkedIn
Share
Instagram